Monday, September 7, 2026
Home National Mysore Family Death Case: एक साथ 4 लाशें…कारोबारी ने पत्नी और दो...

Mysore Family Death Case: एक साथ 4 लाशें…कारोबारी ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या के बाद की आत्महत्या, रुला देगा कारोबारी का आखरी खत

Mysore Family Death Case
Mysore Family Death Case

Mysore Family Death Case: मैसूर। कर्नाटक के मैसूर जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। हुंसूर कस्बे के न्यू मारुति लेआउट इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्य मृत पाए गए। प्रारंभिक जांच के अनुसार, एक कारोबारी ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी और दो बेटियों की हत्या की, फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

Mysore Family Death Case: मृतकों की पहचान 42 वर्षीय हरीश, उनकी 34 वर्षीय पत्नी निश्चिता, 12 वर्षीय बेटी निक्शा और 8 वर्षीय बेटी रक्षा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हरीश रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े थे और अपनी पत्नी, दोनों बेटियों तथा मां के साथ रहते थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वे लंबे समय से आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान थे। घटना से पहले उन्होंने अपनी मां को रिश्तेदार के घर भेज दिया था।

Mysore Family Death Case: जब परिवार के सदस्यों से तीन दिनों तक संपर्क नहीं हो सका, तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। पहली मंजिल के एक कमरे में हरीश का शव फंदे से लटका मिला, जबकि भूतल के एक बेडरूम में उनकी पत्नी और दोनों बेटियों के शव बिस्तर पर पड़े मिले।

Mysore Family Death Case: प्राथमिक जांच में पता चला कि तीनों के मुंह और नाक पर चिपकने वाला एडहेसिव प्लास्टर लगा हुआ था। पुलिस को आशंका है कि उनकी मौत दम घुटने से हुई, हालांकि मौत के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी।

Mysore Family Death Case: घटनास्थल से बरामद कथित सुसाइड नोट में हरीश ने आर्थिक संकट और कर्ज का जिक्र किया है। नोट में लिखा है कि, “मैं ऊपर वाले कमरे में लटका हुआ मिलूंगा।” इसके साथ ही उन्होंने अपनी संपत्ति के संबंध में भी कुछ निर्देश दिए हैं।

Mysore Family Death Case: पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और अन्य जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here