Dindori Road Accident : कार और बाइक की टक्कर में 7 की मौत, 2 गंभीर घायल….

महाराष्ट्र | Dindori Road Accident : महाराष्ट्र के नासिक जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सात लोगों की जान ले ली। डिंडोरी कस्बे के समीप वाणी-डिंडोरी मार्ग पर बुधवार रात एक कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसके बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में जा गिरे।

Dindori Road Accident : घटना की जानकारी रात करीब 11:57 बजे पुलिस को मिली, जिसके बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और दोनों वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पानी में समा गए थे। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे ने इलाके में मातम का माहौल बना दिया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bhopal News: MP में 90 फीसदी से कम E-Attendance वाले Teacher होंगे Suspend

Bhopal News: भोपाल: मध्य प्रदेश में 90 प्रतिशत से...

Related Articles

Popular Categories