Gwalior News : दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, बरसाए पत्थर, वाहनों में की तोड़फोड़…वीडियो वायरल

ग्वालियर। Gwalior News : शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आपागंज इलाके में गुरुवार देर रात पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हो गया। विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसमें लाठी-डंडों के साथ जमकर पत्थरबाजी हुई और सड़क पर खड़े वाहनों को निशाना बनाकर तोड़फोड़ की गई।

Gwalior News : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के दौरान कुछ बाहरी उपद्रवी भी इलाके में पहुंचे, जिन्होंने माहौल को और अधिक तनावपूर्ण बना दिया। करीब आधे घंटे तक क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। घटना की तस्वीरें और वीडियो इलाके के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं, जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।

इस हिंसा में दोनों पक्षों के करीब 10 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

यह घटना एक बार फिर शहर में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्ति और गुटीय संघर्षों की चिंता को सामने लाती है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हिंसा में शामिल उपद्रवियों की पहचान कर रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bhopal News: MP में 90 फीसदी से कम E-Attendance वाले Teacher होंगे Suspend

Bhopal News: भोपाल: मध्य प्रदेश में 90 प्रतिशत से...

Related Articles

Popular Categories