Sunday, September 20, 2026
Home Madhya Pradesh Teacher Assault : मीडिया के दखल के बाद स्कूल प्रबंधन पर FIR;...

Teacher Assault : मीडिया के दखल के बाद स्कूल प्रबंधन पर FIR; शिक्षिका की निर्दयतापूर्ण मारपीट पर बिछिया पुलिस ने की कार्रवाई

Teacher Assault : रीवा। चिरहुला कॉलोनी स्थित विंध्या एकैडमी पब्लिक स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा के साथ शिक्षिका अनामिका द्वारा की गई निर्दयतापूर्ण मारपीट के मामले में आखिरकार मीडिया के दखल के बाद कार्रवाई हुई है। बिछिया पुलिस ने इस मामले में स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना शनिवार को दोपहर में हुई थी, जिसमें शिक्षिका अनामिका ने बच्ची के साथ बेरहमी से मारपीट की थी।

Read More : Big Breaking News : जबलपुर के सिहोरा वन परिक्षेत्र में 20 दिनों में दूसरी बार मिला तेंदुए का शव

Teacher Assault : राजनीतिक दबाव और फिर चुप्पी
बताया जा रहा है कि स्कूल संचालिका एक राजनैतिक पार्टी की पदाधिकारी हैं। अपने इसी रसूख का प्रयोग करते हुए उन्होंने शुरुआत में इस मामले को दबाने का भरसक प्रयास किया। हालांकि, जब यह मामला मीडिया में तूल पकड़ा और खबरों में छाया रहा, तब राजनैतिक दल के उनके आकाओं ने चुप्पी साध ली।

Read More : Bihar Election 2025 : दूसरे चरण में रिकॉर्ड वोटिंग की तरफ बिहार! 3 बजे तक 60% से ज्यादा मतदान, जानें पूरी जानकारी

Teacher Assault : एनएसयूआई ने दिलवाया न्याय
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें मामले की जानकारी मिली, वह तुरंत बच्ची और उनके परिजनों से मिले। इसके बाद, वे थाने पहुंचे और बच्ची को न्याय दिलाने में मदद की।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here