Bihar Election 2025 : दूसरे चरण में रिकॉर्ड वोटिंग की तरफ बिहार! 3 बजे तक 60% से ज्यादा मतदान, जानें पूरी जानकारी

Rahul Goshwami
bihar voting

Bihar Election 2025/पटना : जहाँ बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए सोमवार सुबह से मतदान जारी है। इस चरण में कुल 122 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, जहां 3 करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता 1302 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में दर्ज कर रहे हैं।

इनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के आधा दर्जन से अधिक मंत्री, कई दिग्गज नेता और राजनीतिक रूप से अहम सीटें शामिल हैं। चुनाव आयोग ने कुल 45,399 मतदान केंद्र बनाए हैं, जिनमें से 40,073 ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं। इस चरण में महिला मतदाताओं की संख्या भी उल्लेखनीय है — करीब 1.75 करोड़ महिलाएं वोट डाल रही हैं।

दूसरे चरण में रिकॉर्ड तोड़ मतदान की ओर बिहार
Bihar Election 2025 इस चरण की वोटिंग में मतदाताओं का उत्साह नई ऊंचाइयों पर पहुंचता दिख रहा है। दोपहर 3 बजे तक ही मतदान 60% के पार पहुंच चुका है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मतदान खत्म होने तक बिहार नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना सकता है।

Read More : Bihar Election 2025 : बिहार में दूसरे चरण में अब तक 47.62 % मतदान, गया में रिकॉर्ड तोड़ 50.95% वोटिंग

अगर पिछले वर्षों के रिकॉर्ड देखें तो—

  • 2000 के विधानसभा चुनाव में 62.57% मतदान दर्ज हुआ था
  • 1998 के लोकसभा चुनाव में 64.6% वोटिंग हुई थी (अब तक का उच्चतम रिकॉर्ड)

लेकिन इस बार मतदाताओं का रुझान देख ऐसा लग रहा है कि 1998 का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी टूट सकता है।

वोटिंग के प्रति उत्साह का नया दौर
Bihar Election 2025 दूसरे चरण में दोपहर एक बजे तक ही वोटिंग 47% के पार पहुंच चुकी थी। पहले चरण में भी 65% से अधिक मतदान हुआ था, जो औसत से कहीं ज्यादा है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बिहार के लोग इस बार अपने मतदान के अधिकार का उपयोग बड़े पैमाने पर कर रहे हैं।

Read More : Bihar Election 2025 : सुबह 9 बजे तक 14.55% वोटिंग, 22 गावों का मतदान से बहिष्कार, पप्पू यादव का संगीन आरोप

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उच्च मतदान का सीधा असर परिणामों पर देखने को मिल सकता है। आमतौर पर अधिक वोटिंग बदलाव का संकेत माना जाता है, लेकिन यह किस दिशा में जाएगा, यह counting के दिन ही साफ़ हो सकेगा।

इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
इस चरण में कई मंत्रियों और बड़े नेताओं की साख भी दांव पर लगी है। पॉलिटिकल हॉट सीटों पर कड़ी लड़ाई देखी जा रही है। युवा मतदाताओं की भागीदारी भी इस बार उल्लेखनीय है, जिससे चुनावी माहौल और अधिक जीवंत हो गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *