Friday, October 2, 2026
Home Madhya Pradesh Illegal Cattle Transport : सिंगरौली: जियावन पुलिस का ‘ऑपरेशन पशु क्रूरता’, पिकअप...

Illegal Cattle Transport : सिंगरौली: जियावन पुलिस का ‘ऑपरेशन पशु क्रूरता’, पिकअप में ठूंसकर ले जाई जा रहीं 7 भैंसों को किया मुक्त

Animal Cruelty Act Illegal Cattle Transport : सिंगरौली। जिले में मवेशियों के अवैध और क्रूरतापूर्ण परिवहन के खिलाफ सिंगरौली पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी क्रम में जियावन थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन को पकड़ा है, जिसमें अमानवीय तरीके से 7 भैंसों को भरकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन और मवेशियों को जब्त कर मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू की है।

अमानवीय तरीके से ले जा रहे थे मवेशी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 मार्च 2026 को जियावन पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम उमरहर क्षेत्र से एक बिना नंबर का पिकअप वाहन मवेशियों को भरकर गुजर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उमरहर लोहरा बांध के पास घेराबंदी की। जांच के दौरान पिकअप वाहन से 7 भैंसें बरामद की गईं, जिन्हें बेहद तंग जगह में क्रूरतापूर्वक बांधकर लादा गया था।

पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज पुलिस ने बिना नंबर के पिकअप वाहन और सभी 7 भैंसों को जब्त कर लिया है। मवेशियों की बिगड़ती हालत को देखते हुए थाना परिसर में उनके लिए तत्काल चारा-पानी की व्यवस्था की गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ ‘पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960’ की धारा 11(ङ)(च) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

पुलिस की मुस्तैदी जिला पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन और एसडीओपी गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में निरीक्षक डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह, एएसआई मोहनलाल प्रजापति, प्रधान आरक्षक गुलाब सिंह, रामसुंदर विश्वकर्मा और आरक्षक दिनेश व सदन कुमार की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने चेतावनी दी है कि जिले में पशुओं के अवैध परिवहन और उनके प्रति क्रूरता करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here