Badshah Isha Rikhi Divorce Announcement 2026: 5 महीने में ही टूटी रैपर बादशाह और ईशा रिखी की शादी, सोशल मीडिया पर तलाक का ऐलान

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली। Nishaanebaz.com-Who Is Isha Rikhi Badshah Second Wife Divorce: मशहूर रैपर बादशाह और उनकी दूसरी पत्नी व अभिनेत्री ईशा रिखी (Isha Rikhi) का तलाक हो गया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग पोस्ट साझा कर अपने अलग होने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। शादी के महज 5 महीने बाद ही दोनों के रिश्ते के अंत की खबर सामने आने के बाद से ही फैंस हैरान हैं। इस बीच ईशा रिखी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं और लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर ईशा कौन हैं और उनका करियर बैकग्राउंड क्या रहा है।

9 सितंबर 1993 को पंजाब के चंडीगढ़ में जन्मी ईशा रिखी ने अपनी स्कूली शिक्षा ‘शिशु निकेतन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल’ से पूरी की। इसके बाद उन्होंने ‘पंजाब यूनिवर्सिटी’ से स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की।

Read More : MP IPS Transfer: मध्यप्रदेश में 10 IPS अफसरों के तबादले की तैयारी? ग्वालियर-सागर को मिलेंगे नए IG

कॉलेज के दिनों से ही ईशा का झुकाव मॉडलिंग की ओर था, जिसके बाद उन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री में कदम रखा। वर्ष 2013 में उन्होंने पंजाबी फिल्म ‘जट्ट बॉयज पुत्त जट्टन दे’ (Jatt Boys Putt Jattan De) से अभिनय की दुनिया में डेब्यू किया। इसके बाद वह ‘हैप्पी गो लकी’ (2014) और ‘अरदास’ (2016) जैसी सफल पंजाबी फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन कर लोकप्रिय हुईं।

Read More : Gariaband News: अधूरा पुल बना बच्चों के लिए खतरा, 20 फीट ऊंची सीढ़ी से स्कूल जाने को मजबूर छात्र; ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

पंजाबी सिनेमा में पहचान बनाने के बाद ईशा ने हिंदी सिनेमा का रुख किया। वर्ष 2018 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘नवाबजादे’ में उन्होंने अभिनेता राघव जुयाल के साथ अहम किरदार निभाया।

Read More : Chhattisgarh BJP: छत्तीसगढ़ BJP में फिलहाल नहीं बदले जाएंगे किरण सिंहदेव, पहले बनेगा कार्यकारी अध्यक्ष; इन नामों पर चर्चा

फिल्मों के अलावा वह कई चर्चित म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईशा और बादशाह ने शादी से पहले एक-दूसरे को करीब 4 साल तक डेट किया था। मार्च 2026 में दोनों ने बेहद निजी समारोह में शादी रचाई थी। रिलेशनशिप के दौरान ईशा ने अपने एक्टिंग करियर से दूरी बना ली थी। आपको बता दें कि ईशा से पहले बादशाह ने जैस्मिन मसीह से शादी की थी, जिससे उनकी एक बेटी जेसेमी ग्रेस भी है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *