Tuesday, September 1, 2026
Home Startup Indian Insurance History Oriental Life Insurance 1818: भारत में बीमा का 6,000...

Indian Insurance History Oriental Life Insurance 1818: भारत में बीमा का 6,000 साल पुराना इतिहास, जानें ओरिएंटल लाइफ से एलआईसी बनने का सफर

नई दिल्ली। Nishaanebaz.com-LIC Foundation Day History 70 Years Completion 2026: भारत में बीमा का इतिहास बेहद प्राचीन माना जाता है, लेकिन आधुनिक जीवन बीमा की नींव 1818 में पड़ी थी। देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की स्थापना आज ही के दिन 1 सितंबर 1956 को 245 निजी बीमा कंपनियों और प्रोविडेंट सोसाइटीज के विलय के बाद हुई थी। शुरुआती दिनों में एलआईसी के एजेंट ग्रामीण इलाकों में बीमा का प्रचार-प्रसार करने और लोगों को सुरक्षित भविष्य के प्रति जागरूक करने के लिए बैलगाड़ियों से सफर किया करते थे।

भारत में आधुनिक जीवन बीमा की शुरुआत कोलकाता में यूरोपीय लोगों द्वारा स्थापित ‘ओरिएंटल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी’ से हुई थी, जो देश की पहली जीवन बीमा कंपनी बनी।

Read More : Badshah Isha Rikhi Divorce Announcement 2026: 5 महीने में ही टूटी रैपर बादशाह और ईशा रिखी की शादी, सोशल मीडिया पर तलाक का ऐलान

शुरुआती दौर में ये विदेशी कंपनियां केवल यूरोपीय नागरिकों का ही बीमा करती थीं और भारतीयों को बीमा सुरक्षा नहीं दी जाती थी। हालांकि, बाद में बाबू मुत्तीलाल सील जैसी प्रमुख भारतीय हस्तियों के प्रयासों के कारण विदेशी कंपनियों ने भारतीयों का बीमा करना स्वीकार किया, लेकिन तब भारतीयों से बहुत अधिक प्रीमियम वसूला जाता था।

Read More : MP IPS Transfer: मध्यप्रदेश में 10 IPS अफसरों के तबादले की तैयारी? ग्वालियर-सागर को मिलेंगे नए IG

भारतीयों के साथ हो रहे इस भेदभाव को समाप्त करने के लिए 1870 में ‘बॉम्बे म्यूचुअल लाइफ एश्योरेंस सोसाइटी’ की स्थापना की गई, जो सामान्य दरों पर भारतीयों का बीमा करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी।

Read More : Gariaband News: अधूरा पुल बना बच्चों के लिए खतरा, 20 फीट ऊंची सीढ़ी से स्कूल जाने को मजबूर छात्र; ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

इसके बाद स्वदेशी आंदोलन और देशभक्ति की भावना से प्रेरित होकर कई अन्य बीमा कंपनियां अस्तित्व में आईं। इनमें 1896 में ‘भारत इंश्योरेंस’, 1906 में ‘यूनाइटेड इंडिया’ व ‘नेशनल इंश्योरेंस’ और 1907 में रवींद्रनाथ टैगोर के कोलकाता स्थित आवास ‘जोरासांको’ के एक कमरे से ‘हिंदुस्तान को-ऑपरेटिव इंश्योरेंस कंपनी’ की शुरुआत हुई। आजादी के बाद 1956 में सरकार ने संसद में कानून पारित कर इन तमाम 245 निजी कंपनियों का राष्ट्रीयकरण कर एलआईसी का गठन किया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here