Suicide Point: ग्वालियर किले की प्राचीर से फंदा लगाकर महिला ने लगाई छलांग, मौत

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में किले की पहाड़ी से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध Suicide Point से एक विवाहित महिला ने फांसी का फंदा लगाकर छलांग लगा दी। महिला ने पहले एक पेड़ से दुपट्टा बांधा और फिर उसे गले में फंसाकर पहाड़ी से नीचे कूद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही बहोड़ापुर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला ने बेहद खौफनाक तरीके से खुदकुशी की है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, लेकिन अब तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। Suicide Point पर हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस जांच में जुटी बहोड़ापुर थाना प्रभारी (TI) आलोक परिहार ने बताया कि महिला की उम्र और पहचान की पुष्टि करने का प्रयास किया जा रहा है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्ट चेक कर रही है ताकि महिला के परिजनों का पता लगाया जा सके।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories