Home Religious Chilphi Valley: राजधानी की तपिश से मिलेगी राहत! रायपुर से बस 4...

Chilphi Valley: राजधानी की तपिश से मिलेगी राहत! रायपुर से बस 4 घंटे दूर है ‘छत्तीसगढ़ का चेरापूंजी’

0
116

कबीरधाम/रायपुर: चिलचिलाती गर्मियों में अगर आप शिमला या मनाली जाने का मन बना रहे हैं, तो रुकिए! छत्तीसगढ़ की मैकल पर्वत श्रृंखला की चोटियों पर बसा Chilphi Valley का सरोदा दादर आपको पहाड़ों की रानी दार्जिलिंग से भी बेहतर अनुभव दे सकता है। सतपुड़ा के घने जंगलों के बीच स्थित यह क्षेत्र अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और ठंडी वादियों के लिए पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है।सनराइज और सनसेट व्यू

इको-टूरिज्म का नया केंद्र छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने Chilphi Valley के सरोदा दादर में लगभग 11 एकड़ में शानदार ‘बैगा एथनिक रिसॉर्ट’ तैयार किया है। 13 करोड़ की लागत से बने इस रिसॉर्ट में पर्यटकों के लिए इको लाग हट्स, लग्जरी रूम और ग्रामीण परिवेश वाला कैफेटेरिया उपलब्ध है।Chilpi Ghati Kawardha यहाँ के कॉटेज से आप मैकल पर्वत माला के अद्भुत नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं, जो आपको किसी हिल स्टेशन जैसी अनुभूति कराते हैं।स्टे का कितना पड़ेगा खर्चा

संस्कृति और एडवेंचर का संगम इस पर्यटन स्थल पर केवल प्रकृति ही नहीं, बल्कि स्थानीय बैगा जनजाति की संस्कृति को भी करीब से देखा जा सकता है। यहाँ हस्तशिल्प विक्रय केंद्र और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मुक्ताकाश मंच बनाया गया है। Chilphi Ghati - Reviews, Photos & Phone Number - Updated May 2026 - Tours  in Kawardha, Kabeerdham - Whereeएडवेंचर के शौकीनों के लिए Chilphi Valley में टेंट प्लेटफॉर्म और विशेष एडवेंचर उपकरण भी लगाए गए हैं, जो इसे फैमिली और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए एक परफेक्ट स्पॉट बनाते हैं।चिल्फी घाटी क्यों है खास

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here