Bastar Summit: अमित शाह की अध्यक्षता में होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, सीएम साय ने परखी तैयारियां

रायपुर: छत्तीसगढ़ का बस्तर संभाग जल्द ही एक ऐतिहासिक राष्ट्रीय संवाद का केंद्र बनने जा रहा है। आगामी 19 मई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित की जाएगी। इस Bastar Summit की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि “मजबूत राज्य ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण करते हैं” और यह Bastar Summit राज्यों के बीच आपसी सहयोग और समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण पेश करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन की गरिमा के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं गंभीरता के साथ सुनिश्चित की जाएं।

विकास की नई राह पर बस्तर मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन में नक्सल उन्मूलन के बाद बस्तर में शांति स्थापित हुई है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस Bastar Summit के माध्यम से इंद्रावती की पावन धरा से विकास की एक नई गाथा लिखी जाएगी। शांति बहाली के बाद बस्तर में इस स्तर की राष्ट्रीय बैठक का आयोजन प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories