Saturday, August 15, 2026
Home Tech Indore Municipal Corporation : इंदौर नगर निगम में हंगामा; पानी की किल्लत...

Indore Municipal Corporation : इंदौर नगर निगम में हंगामा; पानी की किल्लत पर नेता प्रतिपक्ष और अपर आयुक्त के बीच जमकर बहस

0
81

Indore Municipal Corporation : इंदौर। भीषण गर्मी के बीच इंदौर में गहराते जल संकट ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। शहर के कांग्रेस वार्डों में पानी की आपूर्ति बाधित होने की समस्या को लेकर नगर निगम मुख्यालय पहुंचे कांग्रेस पार्षदों और निगम अधिकारियों के बीच तीखी बहस का मामला सामने आया है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे और अपर आयुक्त आशीष पाठक के बीच जमकर कहासुनी हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

टैंकर नहीं, सीधे सप्लाई की मांग वायरल वीडियो में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे बेहद आक्रामक अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपर आयुक्त आशीष पाठक से स्पष्ट रूप से मांग की कि जनता को टैंकरों के भरोसे न रखा जाए, बल्कि पाइपलाइन के माध्यम से सुचारू जल प्रदाय सुनिश्चित किया जाए। चौकसे का आरोप था कि कांग्रेस के निर्वाचित पार्षदों वाले वार्डों के साथ भेदभाव किया जा रहा है और वहां पानी की सप्लाई जानबूझकर ठीक नहीं की जा रही है।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों में टकराव बहस के दौरान स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब दोनों पक्षों के बीच तीखे संवाद हुए। कांग्रेस पार्षदों का कहना है कि लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, जबकि निगम प्रशासन केवल कागजों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त होने का दावा कर रहा है। दूसरी ओर, अधिकारियों ने तकनीकी समस्याओं का हवाला दिया, जिससे पार्षद संतुष्ट नहीं हुए।

इस घटना के बाद नगर निगम में प्रशासनिक अधिकारियों और विपक्षी पार्षदों के बीच खींचतान और बढ़ने की संभावना है। फिलहाल, सोशल मीडिया पर लोग इस बहस को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और शहर की चरमराती जल व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here