Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh MP NEWS:ग्वालियर में आर्मी एरिया में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार,...

MP NEWS:ग्वालियर में आर्मी एरिया में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, सेना से बर्खास्त सिपाही निकला आरोपी

0
93

MP NEWS: मध्य प्रदेश के Gwalior में मुरार थाना पुलिस ने मिलिट्री एरिया में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर निवासी अमरजीत शर्मा के रूप में हुई है, जो सेना से बर्खास्त सिपाही बताया जा रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी खास तौर पर सेना के जवानों के घरों को ही निशाना बनाता था।

सैनिक के सूने घर में दिनदहाड़े की थी चोरी

यह चोरी की घटना 11 फरवरी को मुरार थाना क्षेत्र के कैंटोनमेंट मिलिट्री एरिया में हुई थी। सेना का एक जवान अपनी पत्नी को स्कूटी चलाना सिखाने घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने सूने घर का ताला तोड़ा और घर में रखे गहने व नगदी चोरी कर फरार हो गया।

जब जवान वापस लौटा तो घर का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था। मिलिट्री एरिया जैसी सुरक्षित जगह पर चोरी होने से पुलिस और सैन्य अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

READ MORE: mp news-indore-cotton-warehouse-fire:इंदौर में रूई के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

पुलिस ने बनाई दो टीमें

घटना के बाद मुरार पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दो विशेष टीमें बनाईं और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। साथ ही घटनास्थल से मिले फिंगरप्रिंट भी जांच के लिए भेजे गए।

जब स्थानीय अपराधियों से कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस ने दूसरे राज्यों के अपराध रिकॉर्ड खंगाले। CCTV फुटेज और फिंगरप्रिंट का मिलान करने पर आरोपी की पहचान अमरजीत शर्मा के रूप में हुई।

जयपुर से ग्वालियर आते समय पकड़ा गया आरोपी

आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जयपुर भी पहुंची थी, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया। पुलिस लगातार उसकी लोकेशन ट्रैक कर रही थी।

बाद में सूचना मिली कि आरोपी जयपुर से ग्वालियर की ओर आ रहा है। इसी दौरान पुलिस ने रास्ते में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

सेना की जानकारी का उठाता था फायदा

MP NEWSपूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले सेना में सिपाही था, लेकिन बाद में बर्खास्त कर दिया गया। उसे मिलिट्री एरिया और जवानों की दिनचर्या की पूरी जानकारी थी। इसी वजह से वह सेना के जवानों के सूने घरों को आसानी से निशाना बना लेता था।

READ MORE: MP NEWS: भोजशाला फैसले पर विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान, बोले — “सत्य की हमेशा जीत होती है”

कई राज्यों में दर्ज हैं मामले

पुलिस के अनुसार अमरजीत शर्मा एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह से जुड़ा हुआ है। उसके खिलाफ हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

कई और वारदातों के खुलासे की उम्मीद

फिलहाल पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने ग्वालियर और आसपास किन-किन जगहों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद कई और चोरी की घटनाओं का खुलासा हो सकता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here