Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh MP NEWS: भोजशाला फैसले पर विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान, बोले —...

MP NEWS: भोजशाला फैसले पर विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान, बोले — “सत्य की हमेशा जीत होती है”

0
105

MP NEWS:धार भोजशाला मामले में आए फैसले के बाद भाजपा विधायक Rameshwar Sharma ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस फैसले को सनातन धर्म और सत्य की जीत बताया है। फैसले के बाद उनका बयान तेजी से चर्चा में बना हुआ है।

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि “सत्य कभी पराजित नहीं हो सकता और यह बात आज एक बार फिर साबित हो गई है।” उन्होंने कहा कि भारत के सनातन हिंदू धर्म पर इतिहास में कई बार आक्रमण हुए। मंदिरों को तोड़ा गया, वेद और पुराण जलाए गए और लाखों हिंदुओं का रक्त बहाया गया, लेकिन इसके बावजूद हिंदू समाज अपने धर्म, संस्कृति और देश की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करता रहा।

“भोजशाला के लिए सनातनियों ने लंबी लड़ाई लड़ी”

उन्होंने कहा कि धार भोजशाला को लेकर भी सनातन समाज ने वर्षों तक संघर्ष किया। सभी को न्यायालय पर पूरा विश्वास था कि अंत में सत्य की जीत होगी और आज वही हुआ है।

READ MORE: MP Sarafa Theft Terror: इंदौर के सराफा थाना क्षेत्र में देर रात बदमाशों का आतंक, चोरी के बाद गाड़ियों में जमकर मचाया उत्पात

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यह सिर्फ एक फैसले की जीत नहीं बल्कि सनातन धर्म की जीत है। उन्होंने सनातन धर्म के लिए संघर्ष और बलिदान देने वाले करोड़ों हिंदुओं को नमन भी किया।

मुस्लिम समाज से की यह अपील

MP NEWS:अपने बयान में विधायक ने मुस्लिम समाज से भी अपील की। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज को सत्य स्वीकार करना चाहिए और जहां-जहां हिंदुओं के धार्मिक चिन्ह और मंदिर मौजूद हैं, जिन्हें मुगल शासकों द्वारा तोड़ा गया था, उन्हें वापस कर भाईचारे और दोस्ती का संदेश देना चाहिए।

बयान के बाद बढ़ी राजनीतिक चर्चा

रामेश्वर शर्मा के इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। भोजशाला मामले को लेकर प्रदेश में पहले से ही माहौल गर्म है और अब फैसले के बाद नेताओं की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं।

READ MORE: MP Bhojshala Case Decision: भोजशाला विवाद पर आज आ सकता है अहम फैसला, इंदौर हाई कोर्ट के निर्णय का इंतजार देखे पूरी खबर

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here