Gwalior News : मोहना नगर परिषद में घमासान, अध्यक्ष राधा कृष्ण धाकड़ के खिलाफ 14 पार्षदों ने खोला मोर्चा

Sanjay Sahu
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर: ग्वालियर जिले की मोहना नगर परिषद में शनिवार को बड़ा राजनीतिक बवाल देखने को मिला। नगर परिषद अध्यक्ष राधा कृष्ण धाकड़ और पार्षदों के बीच सड़क पर जमकर नोकझोंक हुई। कुल 15 पार्षदों वाली परिषद में से 14 पार्षद अध्यक्ष के खिलाफ लामबंद हो गए हैं।

Gwalior News : पार्षदों ने अध्यक्ष राधा कृष्ण धाकड़ पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि सड़क पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मामला हाथापाई तक पहुंचने की नौबत आ गई, जिसे स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर शांत कराया।

Gwalior News : पूरा विवाद अब कलेक्टर तक पहुंच चुका है। पार्षदों का आरोप है कि नगर परिषद में वित्तीय अनियमितताएं की जा रही हैं और जनहित के कार्यों की अनदेखी हो रही है। वहीं अध्यक्ष ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है और इसे राजनीतिक साजिश बताया है। मोहना में नगर परिषद की यह तनातनी अब प्रशासन के लिए चुनौती बन गई है।

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *