Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh MP Sarafa Theft Terror: इंदौर के सराफा थाना क्षेत्र में देर रात...

MP Sarafa Theft Terror: इंदौर के सराफा थाना क्षेत्र में देर रात बदमाशों का आतंक, चोरी के बाद गाड़ियों में जमकर मचाया उत्पात

0
70

MP Sarafa Theft Terror: इंदौर शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला शहर के सराफा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां देर रात बदमाशों ने धान गली इलाके में जमकर उत्पात मचाया। बताया जा रहा है कि तीन से ज्यादा बदमाश देर रात गली में पहुंचे और दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश एक दुकान से गैस भट्टी समेत अन्य सामान चोरी कर अपने साथ ले गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने इलाके की कई दुकानों के ताले तोड़ने की कोशिश भी की। देर रात हो रही संदिग्ध गतिविधियों और आवाजों को सुनकर आसपास के रहवासी बाहर निकल आए। लोगों द्वारा शोर मचाने पर बदमाश घबरा गए और वहां से भागने लगे।

READ MORE: bhopal-milk-price-hike: आज से महंगा हुआ सांची दूध ,भोपाल सहित पूरे मध्य प्रदेश में आज से नई दरें लागू

MP Sarafa Theft Terror:भागते समय बदमाशों ने गली में खड़ी कई दोपहिया वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की। कई बाइक और स्कूटर को नुकसान पहुंचाया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल देखने को मिला। स्थानीय व्यापारियों और रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी और बदमाशों की गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं, जिससे लोगों में डर बना हुआ है।

पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में बदमाशों की हरकतें साफ दिखाई दे रही हैं। सूचना मिलते ही सराफा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

READ MORE: भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने किया श्रमदान, प्राचीन बावड़ी की सफाई अभियान में हुए शामिल

घटना के बाद इलाके के व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। वहीं इस घटना ने एक बार फिर शहर की कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here