Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Banke Bihari Temple Raipur : 157 साल पुराने बांके बिहारी मंदिर में...

Banke Bihari Temple Raipur : 157 साल पुराने बांके बिहारी मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा: शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

0
75
Banke Bihari Temple Raipur
Banke Bihari Temple Raipur

Banke Bihari Temple Raipur : रायपुर : रायपुर के नयापारा स्थित 157 साल पुराने बांके बिहारी मंदिर में गुरुवार को भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया। सुबह पुराने मंदिर से भगवान की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालु पूरे उत्साह से नाचते-गाते नजर आए। शोभायात्रा शहर के कई प्रमुख मार्गों से होकर नवनिर्मित मंदिर पहुंची।

नए मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान बांके बिहारी समेत 7 देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की विधिवत स्थापना की गई। यज्ञाचार्य ओम प्रकाश जोशी के सानिध्य में जलाभिषेक और विशेष पूजन किया गया। इसके बाद भगवान का श्रृंगार कर श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू किए गए, जहां हजारों लोग दर्शन के लिए पहुंचे।

Banke Bihari Temple Raipur : मंदिर ट्रस्ट की ओर से भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भगवान को सालासर धाम से मंगाए गए विशेष लड्डुओं का भोग लगाया गया।

Banke Bihari Temple Raipur : मंदिर ट्रस्ट के अनुसार यह मंदिर करीब 157 साल पुराना है, जिसकी स्थापना वर्ष 1870 में बैजू अग्रवाल ने की थी। मंदिर का पुनर्निर्माण राजस्थानी शैली में किया गया है। भगवान बांके बिहारी सहित सभी प्रतिमाएं जयपुर में सफेद संगमरमर से तैयार कराई गई हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here