Raipur Crime : OLX ठगी का पर्दाफाश, 2 लाख की धोखाधड़ी करने वाले बिहार से गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना पुरानी बस्ती और एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

Raipur Crime : मामला 2 फरवरी 2026 का है, जब एक महिला ने OLX के जरिए कैमरा खरीदने के लिए संपर्क किया। आरोपियों ने खुद को ऑल इंडिया कैमरा डिस्ट्रीब्यूटर बताकर भरोसा दिलाया और अलग-अलग UPI आईडी के माध्यम से कुल 2 लाख रुपये ठग लिए। रकम मिलने के बाद आरोपियों ने अपने मोबाइल बंद कर दिए।

Raipur Crime : पीड़िता की शिकायत पर थाना पुरानी बस्ती में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मोबाइल नंबर, बैंक खातों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का विश्लेषण किया गया, जिससे आरोपियों की पहचान हुई।

Raipur Crime : इसके बाद पुलिस टीम को बिहार के समस्तीपुर भेजा गया, जहां स्थानीय पुलिस की मदद से दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरज कुमार महतो और सुबोध कुमार सिंह के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Raipur Crime : पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि ऑनलाइन खरीद-फरोख्त के दौरान सावधानी बरतें, किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अग्रिम भुगतान न करें और ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या आधिकारिक वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराएं।

 

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *