CG NEWS: भीषण गर्मी में पानी के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण, राजिम-गरियाबंद मार्ग पर लगाया जाम

CG NEWS: गरियाबंद। जिले के पोड़ गांव में गहराए पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को सड़क पर फूट पड़ा। पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने राजिम-गरियाबंद मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

CG NEWS:बताया जा रहा है कि गांव में लंबे समय से पानी की गंभीर किल्लत बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन ने समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की। भीषण गर्मी बढ़ने के साथ हालात और खराब हो गए, जिसके बाद लोगों का सब्र टूट गया।

CG NEWS:सोमवार सुबह बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष बर्तन-बाल्टी लेकर सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्ग पर बैठकर रास्ता जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि भी ग्रामीणों के समर्थन में मौके पर मौजूद रहे।

READ MORE: Cm Vishnu Deo Sai : PM मोदी की अपील पर CM साय का समर्थन, बोले- सोना और पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें, राहुल गांधी को लेकर कही ये बात

CG NEWS:चक्काजाम के कारण राजिम-गरियाबंद मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

CG NEWS:ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पीने के पानी के लिए रोज संघर्ष करना पड़ रहा है। कई मोहल्लों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जबकि महिलाओं को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है।

CG NEWS:मामले की जानकारी मिलते ही पाण्डुका थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

READ MORE: Good Governance Tihar : सुशासन तिहार में व्यवस्थाओं पर सवाल, नाबालिग बच्चों से कराया गया नाश्ता-शरबत वितरण

CG NEWS:प्रशासन के भरोसे के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया। हालांकि लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories