Wednesday, October 7, 2026
Home Chhattisgarh Good Governance Tihar : सुशासन तिहार में व्यवस्थाओं पर सवाल, नाबालिग बच्चों...

Good Governance Tihar : सुशासन तिहार में व्यवस्थाओं पर सवाल, नाबालिग बच्चों से कराया गया नाश्ता-शरबत वितरण

Good Governance Tihar :राजिम। सरकार के ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्राम पोखरा में आयोजित समाधान शिविर में नाबालिग बच्चों से अतिथियों और लोगों को नाश्ता व शरबत परोसते देखा गया, जिसके बाद पूरे आयोजन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Good Governance Tihar :जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री, स्थानीय विधायक, कलेक्टर और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इसके बावजूद मंच के सामने छोटे-छोटे बच्चे लगातार लोगों को नाश्ता और शरबत बांटते नजर आए। कार्यक्रम की तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों ने इसे गंभीर लापरवाही बताया है।

READ MORE: CG NEWS: VIDEO VIRAL: धान खरीदी केंद्र में अवैध वसूली का आरोप, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

Good Governance Tihar :‘सुशासन तिहार’ का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समाधान करना और सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है, लेकिन आयोजन के दौरान बच्चों से काम कराए जाने की घटना ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Good Governance Tihar :स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन बच्चों को स्कूल और पढ़ाई में होना चाहिए, उन्हें सरकारी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में लगा दिया गया। लोगों ने यह भी कहा कि प्रशासन बाल श्रम और बच्चों के अधिकारों को लेकर बड़े-बड़े दावे करता है, लेकिन सरकारी मंच पर ही नियमों की अनदेखी होती नजर आई।

Good Governance Tihar :ग्रामीणों के मुताबिक, कार्यक्रम स्थल पर बच्चे लगातार अतिथियों के बीच घूमकर शरबत और नाश्ता परोसते रहे, लेकिन किसी अधिकारी या जिम्मेदार व्यक्ति ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

READ MORE: Fake IPL match tickets : ChatGPT की मदद से बनाई नकली IPL टिकटें, दुर्ग के 4 युवक लखनऊ में गिरफ्तार

Good Governance Tihar :घटना के बाद अब लोगों के बीच यह चर्चा तेज है कि क्या प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करेगा या फिर मामला सिर्फ चर्चा तक ही सीमित रह जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here