Saturday, October 3, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: VIDEO VIRAL: धान खरीदी केंद्र में अवैध वसूली का आरोप,...

CG NEWS: VIDEO VIRAL: धान खरीदी केंद्र में अवैध वसूली का आरोप, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

CG NEWS: खैरागढ़। जिले के विचारपुर धान खरीदी केंद्र से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद प्रशासन में हलचल मच गई है। मामला धान खरीदी के नाम पर किसानों से अवैध वसूली और दबाव बनाने के गंभीर आरोपों से जुड़ा बताया जा रहा है।

CG NEWS: जानकारी के मुताबिक, शिकारीटोला निवासी किसान देविका सिन्हा का परिवार लगभग 270 बोरी धान लेकर खरीदी केंद्र पहुंचा था। आरोप है कि जांच के दौरान केंद्र प्रबंधन ने धान की गुणवत्ता खराब बताते हुए उसे खरीदने से इनकार कर दिया और किसान को वापस ले जाने के लिए कहा गया। इससे किसान परिवार को भारी आर्थिक नुकसान का डर सताने लगा।

READ MORE: Naxal Arms Dump Chhattisgarh : बीजापुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई: पहाड़ी पर बने नक्सली बंकर से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

CG NEWS: इसी दौरान शिकायतकर्ता तुलेश सिन्हा ने आरोप लगाया कि धान खरीदी सुनिश्चित करने के लिए उनसे पैसों की मांग की गई। वायरल वीडियो में कथित बातचीत के आधार पर 10 से 15 हजार रुपये तक की मांग की बात सामने आ रही है। इसके अलावा शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि मामले को “सेटल” करने के लिए ₹300 ऑनलाइन और ₹150 नकद लिए गए।

CG NEWS: यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला प्रशासन तक पहुंच गया और किसानों में भारी नाराजगी फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि धान खरीदी के समय किसान पहले ही लागत, कर्ज और मौसम की मार झेलता है, ऐसे में इस तरह की कथित वसूली किसानों का भरोसा तोड़ती है।

CG NEWS: इधर, गंगाराम साहू ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि शिकायत गलत है और वीडियो को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उनका दावा है कि विभागीय जांच में कोई अनियमितता सामने नहीं आई है।

READ MORE: CG Crime: 2.21 लाख की फर्जी चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, कर्ज चुकाने से बचने रची थी साजिश

CG NEWS: मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। कलेक्टर स्तर पर पूरे प्रकरण की रिपोर्ट मांगी गई है और वायरल वीडियो की सत्यता की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पूरा मामला प्रशासनिक जांच के दायरे में है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here