Saturday, October 3, 2026
Home Crime CG Crime: 2.21 लाख की फर्जी चोरी का पुलिस ने किया खुलासा,...

CG Crime: 2.21 लाख की फर्जी चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, कर्ज चुकाने से बचने रची थी साजिश

CG Crime:जांजगीर-चांपा। जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में 2.21 लाख रुपये की कथित चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश कर दिया है। जांच में सामने आया कि यह कोई असली चोरी नहीं थी, बल्कि शिकायतकर्ता ने खुद ही लेनदारों से बचने के लिए झूठी कहानी रची थी।

CG Crime:मामला बनडभरा गांव का है। यहां नरेश भारद्वाज ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने 8 मई को खेत बेचकर मिले 2 लाख 21 हजार रुपये घर की अलमारी में रखे थे। शिकायत के अनुसार रात में अज्ञात चोर घर में घुसा और अलमारी से पैसे चुराकर ले गया।

CG Crime:घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन शुरुआती पड़ताल में ही मामला संदिग्ध लगने लगा। शिकायतकर्ता के बयानों में विरोधाभास और उसकी टालमटोल भरी प्रतिक्रिया ने पुलिस को शक के घेरे में ला दिया।

READ MORE: Bilaspur High Court : सड़क हादसे के मुआवजे पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, पीड़ितों को मिल सकती है बड़ी राहत

CG Crime:इसके बाद पुलिस ने तकनीकी और बारीकी से जांच की तथा शिकायतकर्ता से कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में पूरी सच्चाई सामने आ गई। नरेश ने स्वीकार किया कि उसने गांव के कुछ लोगों से उधार लिया हुआ पैसा लौटाने से बचने के लिए यह पूरी झूठी कहानी तैयार की थी।

CG Crime:उसने बताया कि उसने खुद ही घर की अलमारी से पैसे निकालकर छत पर छिपा दिए थे और घटना को असली दिखाने के लिए अलमारी को भी नुकसान पहुंचाया था।

CG Crime:पुलिस ने उसकी निशानदेही पर छिपाई गई पूरी रकम बरामद कर ली और उसे वापस सौंप दिया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

READ MORE: raipur-ipl-online-betting: IPL सट्टे का बड़ा खेल बेनकाब! ब्रिज के नीचे से ऑनलाइन बेटिंग चला रहा आरोपी गिरफ्तार…

CG Crime:इस मामले ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि पुलिस की सतर्कता के आगे झूठी शिकायतें ज्यादा देर तक टिक नहीं पातीं और सच्चाई सामने आ ही जाती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here