HomeAutodelhi-mlff-barrierless-toll-system: टोल प्लाजा पर अब नहीं लगेगी लाइन! गाड़ी चलते-चलते कटेगा टैक्स,...

delhi-mlff-barrierless-toll-system: टोल प्लाजा पर अब नहीं लगेगी लाइन! गाड़ी चलते-चलते कटेगा टैक्स, दिल्ली में बड़ा बदलाव

Date:

Related stories

delhi-mlff-barrierless-toll-system: दिल्ली की सड़कों पर आज से टोल व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। राजधानी में पहली बार मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) बैरियर-लेस टोल सिस्टम की शुरुआत की जा रही है, जिससे टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज मुंडका–बक्करवाला टोल प्लाजा से इस नई व्यवस्था का शुभारंभ करेंगे। यह टोल प्लाजा यूईआर-II (अर्बन एक्सटेंशन रोड-II) पर स्थित है और इसे देश के आधुनिक टोलिंग सिस्टम की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

delhi-mlff-barrierless-toll-system: इस सिस्टम की खासियत यह है कि वाहन बिना रुके टोल प्लाजा से गुजरेंगे और टोल अपने आप कट जाएगा। बैरियर खुले रहेंगे, जिससे ट्रैफिक जाम और लंबी कतारों की समस्या खत्म होगी।

वाहन के गुजरते ही टोल प्लाजा पर लगे कैमरे फास्टैग को स्कैन करेंगे और ऑटोमैटिक रूप से टोल राशि कट जाएगी। इससे सफर तेज, आसान और बिना बाधा के हो सकेगा।

delhi-mlff-barrierless-toll-system: इसे भारत में स्मार्ट और आधुनिक ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में एक बड़ा सुधार माना जा रहा है, जो आने वाले समय में देश के अन्य हाईवे पर भी लागू किया जा सकता है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here