bhopal-milk-price-hike: आज से महंगा हुआ सांची दूध ,भोपाल सहित पूरे मध्य प्रदेश में आज से नई दरें लागू

bhopal-milk-price-hike: मध्यप्रदेश में आम उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है। मध्य प्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ ने सांची दूध के प्रमुख वेरिएंट्स की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 15 मई से पूरे प्रदेश में लागू हो गई हैं।

नई कीमतों का असर भोपाल सहित राज्य के सभी शहरों में देखने को मिलेगा। दुग्ध महासंघ के मुताबिक बढ़ती उत्पादन और संचालन लागत को देखते हुए कीमतों में संशोधन किया गया है।

हालांकि राहत की बात यह है कि छोटे पैकेटों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। महासंघ का कहना है कि निम्न आय वर्ग के उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए छोटे पैक की दरें स्थिर रखी गई हैं।

नई दरें लागू होने के बाद अब उपभोक्ताओं को सांची दूध खरीदने के लिए पहले से अधिक कीमत चुकानी होगी। दूध की कीमत बढ़ने से घरेलू बजट पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories