Mami Bhanja Love Story : चार बच्चों की मां और भांजे की लव स्टोरी, अपने ही भांजे की पत्नी बन गई मामी, पति का ये हुआ हाल

Mami Bhanja Love Story : नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने मामी और भांजे के रिश्ते को लेकर लोगों को हैरान कर दिया है। यह घटना भवानीगंज थाना क्षेत्र की है, जहां एक महिला ने 25 साल पुराना वैवाहिक रिश्ता तोड़कर अपने ही दूर के भांजे के साथ शादी कर ली। मामला अब पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया है।

Mami Bhanja Love Story : बताया जा रहा है कि महिला की शादी 25 साल पहले हुई थी और उसके चार बच्चे भी हैं – दो बेटियां (20 और 18 साल की) और दो बेटे (17 और 10 साल के)। उसका पति बाहर रहकर कमाई करता है। इसी दौरान घर पर दूर के रिश्ते का एक भांजा अक्सर आने-जाने लगा। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्यार हो गया।

Mami Bhanja Love Story : दोनों ने साल 2024 में चोरी-छिपे कोर्ट मैरिज कर ली और महिला अपने बच्चों को छोड़कर भांजे के साथ रहने लगी। जब यह बात परिवार को पता चली तो गांव में हंगामा हो गया और पंचायत भी बैठी। महिला का पति जब घर लौटा तो उसने इस मामले की शिकायत पुलिस में कर दी। इसके बाद महिला कुछ दिन पति के साथ रही, लेकिन फिर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

Mami Bhanja Love Story : प्रेमी ने थाने में तहरीर दी कि महिला उसके साथ रहना चाहती है। रविवार को दोनों थाने पहुंचे, जहां महिला ने अपने प्रेमी के साथ ही रहने की बात पर जोर दिया। फिर मामला गांव पहुंचा और पंचायत में पति ने आखिरकार महिला को प्रेमी के साथ जाने की इजाजत दे दी। यह मामला मामी और भांजे जैसे रिश्ते को लेकर कई सवाल खड़े करता है और समाज में रिश्तों की बदलती परिभाषा पर बहस को जन्म देता है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bhopal News: MP में 90 फीसदी से कम E-Attendance वाले Teacher होंगे Suspend

Bhopal News: भोपाल: मध्य प्रदेश में 90 प्रतिशत से...

Related Articles

Popular Categories