Jabalpur News : नाबालिग से छेड़छाड़ के बाद बवाल, बाबाटोला में दो पक्षों में पथराव

0
137

जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र के बाबाटोला इलाके में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला तूल पकड़ गया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष और आरोपी के परिजन आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से जमकर पथराव होने लगा।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रण में लिया। देर रात तक विवाद की आशंका को देखते हुए पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।

Read news : Singrauli news : बधौरा चौकी के पास कोयला लोड ट्रेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

क्या है मामला?
परिजनों के अनुसार, नाबालिग किशोरी कॉलेज से लौट रही थी, तभी मोहल्ले का रहने वाला युवक समीर उसका रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी ने नाबालिग का हाथ पकड़कर उसे गली में ले जाने की कोशिश की, लेकिन किशोरी ने किसी तरह अपनी जान बचाई और घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मोहल्ले में तनाव फैल गया और विवाद बढ़ गया।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने नाबालिग की रिपोर्ट पर आरोपी समीर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read News : CG NEWS : डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा एनएसएस इकाई द्वारा वृहद स्वच्छता अभियान

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया:
“नाबालिग से छेड़छाड़ की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पथराव की घटना के बाद एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।”

Share The News
Previous articleCyber ​​Fraud : कारोबारी के साथ लाखों का साइबर फ्रॉड….
Next articleRajnandgaon News : कांग्रेस नेता तुकाराम चंद्रवंशी का डीईओ फेरूराम पर फूटा गुस्सा, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली पर जताई नाराज़गी
Vikash Khalkho
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here