Singrauli news : बधौरा चौकी के पास कोयला लोड ट्रेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

0
159

सिंगरौली। जिले के बधौरा चौकी क्षेत्र में शनिवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। परसोना मुख्य मार्ग से गड़ाखाड़ की ओर जा रहा तेज रफ्तार कोयला लोड ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

Read News : CG NEWS : स्टेट लेवल के डेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ऋषभ सिंह(रोशन) ने ब्रॉन्ज मेडल अर्जित किए

गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ट्रेलर चालक भी सुरक्षित है और उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Read News : Trade Certificate : धार में बड़ी कार्रवाई : बिना ट्रेड सर्टिफिकेट गाड़ियां बेच रहा था शोरूम, रुक्मणी मोटर्स सील

मौके पर पहुंची बधौरा चौकी पुलिस ने स्थिति को संभाला और सड़क पर बाधित यातायात को सुचारू कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रेलर की रफ्तार अधिक थी, वरना हादसा और भी भयावह हो सकता था।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here