Tuesday, September 29, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore में चाइनीज मांझे का आतंक! बाइक सवार युवक का कटा गला,...

Indore में चाइनीज मांझे का आतंक! बाइक सवार युवक का कटा गला, Video वायरल

इंदौर: शहर में प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। भंवरकुआं थाना क्षेत्र के तीन इमली चौराहे के पास बाइक सवार युवक का गला चाइनीस मांझे की डोर से कट गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चलती बाइक पर गले में फंसी धारदार डोर

घायल युवक की पहचान हेमराज रविन्द्र चौरसिया (25 वर्ष) निवासी चांदमारी, धार रोड के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हेमराज अपनी बाइक से जा रहा था, तभी सड़क पर फैली चाइनीस मांझे की डोर अचानक उसके गले में उलझ गई। मांझा इतना धारदार था कि चलते वाहन पर ही युवक का गला बुरी तरह कट गया।

स्थानीय लोगों ने बचाई जान

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक गले में गहरी चोट आई है और युवक की हालत नाजुक लेकिन स्थिर बताई जा रही है। उसे लगातार मेडिकल निगरानी में रखा गया है।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही भंवरकुआं पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि प्रतिबंध के बावजूद चाइनीस मांझा कहां से आया और इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति कौन है।

Read More : C.G News : दुर्ग में GST की ताबड़तोड़ कार्रवाई! ‘सितार’ के मालिक ‘गुटखा किंग’ जुमनानी पर ठोंका 317 करोड़ का जुर्माना

प्रतिबंध के बाद भी जारी खतरा

गौरतलब है कि इंदौर में चाइनीज मांझे के उपयोग और बिक्री पर पहले से ही पूर्ण प्रतिबंध है। इसके बावजूद आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे पहले भी कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं और कुछ मामलों में मौत तक हो चुकी है।

प्रशासन पर उठे सवाल

यह घटना एक बार फिर प्रशासन और समाज के सामने बड़ा सवाल खड़ा करती है कि आखिर चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से कब लागू किया जाएगा। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here