Big News : कांग्रेस में सियासी हलचल! मप्र कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष मुकेश नायक ने दिया इस्तीफा

Rahul Goshwami
मुकेश नायक ने छोड़ा मीडिया विभाग

भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में एक बार फिर संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस फैसले के बाद कांग्रेस के भीतर चल रही आपसी खींचतान और असंतोष एक बार फिर सतह पर आ गया है। हालांकि, संगठन ने इस्तीफे को नामंजूर कर दिया है।

अचानक लिया गया फैसला

सूत्रों के अनुसार, मुकेश नायक ने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को सौंप दिया है। हालांकि इस्तीफे के पीछे की ठोस वजह को लेकर अभी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि संगठनात्मक समन्वय की कमी और अधिकारों को लेकर चल रहे विवाद इसकी बड़ी वजह हो सकते हैं।

पहले से चल रहा था टकराव

गौरतलब है कि बीते दिनों कांग्रेस के मीडिया और कम्युनिकेशन विभाग में टेलेंट हंट कमेटी को लेकर मतभेद सामने आए थे। एक ही विषय पर अलग-अलग पदाधिकारियों द्वारा समितियां और आदेश जारी किए जाने से संगठन में असहज स्थिति बनी हुई थी। ऐसे में मुकेश नायक का इस्तीफा उसी असंतोष की कड़ी माना जा रहा है।

Read More : Rewa Sanitation Strike : रीवा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, नगर की सफाई व्यवस्था ठप्प

कांग्रेस नेतृत्व के लिए चुनौती

मुकेश नायक के इस्तीफे से प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। आगामी राजनीतिक रणनीतियों और संगठन को एकजुट रखने के लिहाज से यह घटनाक्रम अहम माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कांग्रेस नेतृत्व इस इस्तीफे पर क्या रुख अपनाता है और मीडिया विभाग की कमान किसे सौंपी जाती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *