Wednesday, August 26, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Raja Bhoj Airport : भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट ने रचा इतिहास,...

Raja Bhoj Airport : भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, देश में नंबर-1, सर्वे से इंदौर बाहर

bhopal airport

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित राजा भोज एयरपोर्ट ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय ग्राहक संतुष्टि सूचकांक (National Customer Satisfaction Index – NCSI) सर्वे में भोपाल एयरपोर्ट को पूरे देश में पहला स्थान मिला है। यह उपलब्धि न केवल भोपाल बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

यात्री सुविधाओं में बड़ा सुधार

15 लाख यात्रियों की वार्षिक क्षमता वाली श्रेणी में भोपाल एयरपोर्ट ने 4.99 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। हाल के महीनों में एयरपोर्ट पर कई आधुनिक सुविधाएं जोड़ी गईं, जिनमें डिजी यात्रा (Digi Yatra) के जरिए तेज और आसान एंट्री, बेहतर चेक-इन व्यवस्था, उन्नत ग्राउंड हैंडलिंग और स्पष्ट फ्लाइट इंफॉर्मेशन सिस्टम शामिल हैं।

Read More : Rewa Sanitation Strike : रीवा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, नगर की सफाई व्यवस्था ठप्प

कनेक्टिंग फ्लाइट्स से बढ़ी सहूलियत

भोपाल एयरपोर्ट को दिल्ली और मुंबई के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिंग फ्लाइट्स से जोड़ा गया है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। इसके साथ ही शॉपिंग एरिया, मनी एक्सचेंज काउंटर, 24×7 पार्किंग सुविधा, बेहतर वेटिंग एरिया और प्रशिक्षित स्टाफ की व्यवस्था ने यात्रियों का अनुभव और बेहतर बनाया है।

खजुराहो भी नंबर-1

कम ट्रैफिक वाली कैटेगरी में खजुराहो एयरपोर्ट ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट को छठा और जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट को सातवां स्थान मिला है।

इंदौर सर्वे से बाहर

देश के 58 शहरों में किए गए इस सर्वे में इंदौर एयरपोर्ट को शामिल नहीं किया गया, जिसे लेकर चर्चाएं भी तेज हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here