Burhanpur News : बुरहानपुर: बुरहानपुर जिले के प्राचीन स्वामीनारायण मंदिर में धनतेरस एक ऐसा दिन होता है जब मां लक्ष्मी जी के चरणों के दर्शन होते हैं यह चरण केवल धनतेरस के ही दिन ही दिखाई देते हैं, इनके दर्शन करने मात्र से वर्ष भर धन-धान्य की कमी नहीं होती ।
Burhanpur News : बुरहानपुर जिले के प्राचीन स्वामीनारायण मंदिर में धनतेरस से एसा दिन होता है जब मां लक्ष्मी जी अपने चरणों के दर्शन अपने भक्तों को देती है यह कुमकुम में भरे चरणो का जो भी दर्शन करता है उसे धन-धान्य की कमी नहीं होती, कहते हैं मां लक्ष्मी जी का यह चरणों का कुमकुम बड़े ही भाग्य से भक्तों को मिलता है कहते हैं की जो भी वक्त इस कुमकुम को शिरोधारर्य करता है वह भाग्यशाली होता है जब इस संबंध में मंदिर के महंत कोठारी बृज बल्लभ दास जी से चर्चा की तो उन्होंने कहा कि यह दर्शन केवल वर्ष में एक बार धनतेरस के दिन ही होते हैं स्वामी जी के अनुसार जब समुद्र मंथन हुआ था तो उसे समय भगवान धन्वंतरि ने अमृत के साथ-साथ मां लक्ष्मी जी को भी अपने साथ लाए थे तब से धनतेरस का दिन भक्तों के लिए बहुत ही महत्व का होता है आज के दिन जो भी दर्शन करता है वह धन-धान्य से परिपूर्ण होता है
Burhanpur News : बुरहानपुर जिले के स्वामीनारायण मंदिर में मां लक्ष्मी जी के चरणों के दर्शन के लिए ताता लग गया और आए हुए भक्तों में रमेश दलाल ने कहा कि जो भी आज के दिन दर्शन करता है जिंदगी भर उसके पास धन की कमी नहीं रहती है वही उपेंद्र गुजराती ने कहा कि मां लक्ष्मी जी के चरणों के दर्शन से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है वर्ष में एक बार चरणों का दर्शन करने को मिलता है।









