Khalistani Pannu : अमेरिका में बैठे खालिस्तानी पन्नू पर NIA का नया केस, पीएम मोदी को तिरंगा फहराने से रोकने का आरोप

नई दिल्ली – राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अमेरिका स्थित खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ नया मामला दर्ज किया है। पन्नू पर आरोप है कि उसने इस साल स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तिरंगा फहराने से रोकने के लिए 11 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया और भारत के खिलाफ सिख समुदाय में असंतोष फैलाया।

FIR के अनुसार, पन्नू प्रतिबंधित संगठन Sikhs For Justice (SFJ) का जनरल काउंसल है। 10 अगस्त को पन्नू ने पाकिस्तान के लाहौर प्रेस क्लब में आयोजित ‘मीट द प्रेस’ कार्यक्रम में और वॉशिंगटन से वीडियो संदेश में यह घोषणा की थी कि जो सिख सैनिक प्रधानमंत्री मोदी को लाल किले पर तिरंगा फहराने से रोकेंगे, उन्हें 11 करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा।

Read News : CG NEWS: मां ने दिव्यांग बेटे पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, इलाज के दौरान युवक की मौत

इस अवसर पर पन्नू ने खालिस्तान का नया नक्शा भी पेश किया, जिसमें पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश को शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि SFJ ने भारत के खिलाफ लड़ाई के लिए ‘शहीद जत्था’ का गठन किया है।

NIA ने FIR में कहा कि पन्नू ने भारत की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और सुरक्षा के खिलाफ गतिविधियों में संलिप्तता दिखाई और सिख समुदाय में असंतोष फैलाने का प्रयास किया। मामले की जांच SFJ के X चैनल से मिले वीडियो और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर की जाएगी।

यह FIR गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, UAPA के तहत दर्ज की गई है। इसमें ‘गुरपतवंत सिंह पन्नू और अन्य अज्ञात व्यक्तियों’ को आरोपी बनाया गया है।

Read News : Pandit Dhirendra Shastri : मशहूर कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री करने जा रहे हैं पीएचडी, सब्जेक्ट सुनकर चौंक जाएंगे आप

गृह मंत्रालय ने NIA को निर्देश दिया कि मामले की जांच राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खालिस्तानी साजिशों की गंभीरता को देखते हुए की जाए।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Ujjain Mahakal Bhasma Aarti : महाकाल मंदिर में दिव्य भस्म आरती, “हर-हर महादेव” से गूंजा उज्जैन

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Related Articles

Popular Categories