Crime Patrol Villain : पड़ोसन बनी ‘क्राइम पेट्रोल विलेन : बुजुर्ग महिला को चाकू की नोक पर लूटा

नागपुर, 09 सितंबर 2025 : महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां 28 साल की महिला ने अपनी ही 62 वर्षीय पड़ोसन को चाकू दिखाकर सोने की चेन लूट ली। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी महिला इस अपराध के लिए टीवी शो क्राइम पेट्रोल से प्रेरित हुई थी।

Please click : सरकारी नीतियों की ताज़ा जानकारी पाने के लिए सीधे हमारे समाचार पेज पर जाएं।

पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार सुबह बेलतरोड़ी थानाक्षेत्र में हुई। पीड़िता सुमन तोजराम सोरखे अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं। तभी उनकी पड़ोसन सपना भोजराज अमनानी वहां पहुंची और अचानक उनके गले से सोने की चेन झपट ली। जब बुजुर्ग महिला ने विरोध किया तो सपना ने उन्हें चाकू दिखाकर धमकाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। हड़कंप मचता देख सपना वहां से भाग निकली।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से महज कुछ घंटों में आरोपी महिला की पहचान कर ली और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Please click : सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें:

क्राइम पेट्रोल से मिली ‘प्रेरणा’
पूछताछ के दौरान सपना ने पुलिस को बताया कि उसने टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल के एक एपिसोड में चेन स्नैचिंग का सीन देखा था। उसी से प्रेरित होकर उसने यह योजना बनाई और अपनी पड़ोसन को निशाना बनाया। पुलिस ने बताया कि सपना की शादी महज चार महीने पहले ही हुई है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 392 (लूट), 397 (घातक हथियार से डकैती) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Please click : सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें:

स्थानीय लोगों में दहशत
इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि टीवी सीरियल देखकर अपराध को अंजाम देना समाज के लिए गंभीर संकेत है। पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories