Wednesday, September 30, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior Crime news : युवक की चाकू मारकर हत्या, दोस्त पर शक….

Gwalior Crime news : युवक की चाकू मारकर हत्या, दोस्त पर शक….

Gwalior Crime news
Gwalior Crime news

Gwalior Crime news : ग्वालियर। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में लक्ष्मण तलैया मंदिर के पास एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान आनंदपाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मृतक और उसका दोस्त मंदिर में चोरी कर रहे थे। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि दोस्त हाथ में चाकू लेकर बाहर निकल रहा था।

Gwalior Crime news : पुलिस के मुताबिक, चोरी किए गए 2 हजार रुपये को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान आनंदपाल के सीने पर पांच बार चाकू मारा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन हत्या का आरोप उसके दोस्त पर लगा रहे हैं। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश में जुटी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here