Rajnandgaon News : संदिग्ध शिक्षक सेवेराम वर्मा पर गंभीर आरोप, आए दिन स्कूल से गैरहाजिर, शिक्षक की नियुक्ति प्रक्रिया भी संदेह के घेरे में

Sanjay Sahu
Rajnandgaon News

Rajnandgaon News : राजनांदगांव : जिले के डोंगरगांव ब्लॉक के झिटिया स्कूल में पदस्थ सहायक शिक्षक सेवेराम वर्मा पर गंभीर आरोपों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन स्कूल से गैरहाजिर रहने वाले इस शिक्षक की नियुक्ति प्रक्रिया भी संदेह के घेरे में है। आरोप है कि वेटिंग सूची में 50वें स्थान पर होने के बावजूद चयनित कर लिया गया, जबकि उससे ऊपर के अभ्यर्थियों को दरकिनार कर दिया गया।

Rajnandgaon News : सेवेराम वर्मा का कथित राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण भी चर्चा में है। बताया जा रहा है कि उनका मौसा कवर्धा जिले का वर्तमान जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) फेरहाराम वर्मा है, जो स्वयं भी विवादों में घिरे हैं। हाल ही में कांग्रेस नेता तुकाराम चंद्रवंशी द्वारा उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

Rajnandgaon News : सूत्रों की मानें तो सेवेराम वर्मा आए दिन कोर्ट-कचहरी के चक्कर में स्कूल से अनुपस्थित रहते हैं, और सवाल उठ रहा है कि क्या वे इसके लिए विभागीय अनुमति लेते हैं। उन पर स्थानीय मामलों में बेवजह एफआईआर दर्ज करवाने, पत्रकारों को प्रताड़ित करने, और पुलिस से सांठगांठ के आरोप भी लगे हैं।

Rajnandgaon News : ग्राम खैरी में सरकारी जमीन पर अवैध बोर खनन और एनओसी प्राप्त करने में भी अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई हैं। बताया जाता है कि स्थानीय पंच-सरपंच और तहसील स्तर के अधिकारी भी इस मामले में संदिग्ध भूमिका निभा रहे हैं।

Rajnandgaon News : आईंरा (IRA) के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षक सेवेराम वर्मा के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का लगातार उल्लंघन कर रहे इस शिक्षक पर अब तक कार्रवाई न होना विभागीय मिलीभगत का संकेत देता है।

Rajnandgaon News : इस पूरे मामले ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि जल्द ही जांच और कार्रवाई नहीं हुई, तो यह मामला और भी तूल पकड़ सकता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *