Raigarh Crime: तमनार के मुड़ागांव में 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, आबकारी एक्ट में पुलिस ने भेजा रिमांड

Sanjay Sahu
Raigarh Crime

Raigarh Crime: रायगढ़: थाना तमनार पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत 16 सितंबर 2026 को ग्राम मुड़ागांव में कार्रवाई करते हुए 10 लीटर अवैध महुआ शराब एवं बिक्री रकम ₹100 के साथ एक महिला को पकड़ा है। पुलिस टीम ग्राम भ्रमण पर थी, इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मंजु चौहान अपने घर के आंगन में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री कर रही है।

Raigarh Crime: सूचना पर पुलिस टीम गवाहों के साथ उसके घर पहुंची, जहां घर के बाहर गली बरामदे में एक महिला बैठी मिली। पूछताछ में उसने अपना नाम मंजु चौहान पति संतोष चौहान उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम मुड़ागांव, थाना तमनार, जिला रायगढ़ बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो प्लास्टिक जरिकेन में कुल 10 लीटर महुआ शराब कीमत ₹1,000 तथा शराब बिक्री की ₹100 नगद रकम बरामद हुई।

Raigarh Crime: शराब एवं रकम को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना तमनार में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई में महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार, रंजीत भगत एवं पुरुषोत्तम सिदार शामिल रहे।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *