cg news: Raipur: रील देखने से रोका तो पिता की हत्या, 8 महीने बाद खुला चौंकाने वाला राज

Parivesh

cg news: Raipur: राजधानी रायपुर के डीडी नगर क्षेत्र में सितंबर 2025 में हुई एक संदिग्ध मौत का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। करीब 8 महीने बाद सामने आया कि यह मामला हादसा नहीं, बल्कि पारिवारिक विवाद में की गई हत्या थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी और बेटियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक वीरेंद्र विपणन संघ में चपरासी के पद पर कार्यरत था। 27 सितंबर 2025 की रात उसकी मौत को पहले बाथरूम में गिरने से हुई दुर्घटना बताया गया था। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर 17 गंभीर चोटों के निशान मिलने के बाद मामला संदिग्ध हो गया।

CG NEWS : “ऑपरेशन_प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 वाहनों से 21 लाख रुपये का अवैध कबाड़ जब्त

जांच के दौरान सच्चाई सामने आई कि घटना वाली रात मृतक की 19 वर्षीय बेटी तनिया मोबाइल पर रील देख रही थी। पिता द्वारा मना करने पर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इसी दौरान पत्नी दीपा भारती गोस्वामी और एक नाबालिग बेटी भी विवाद में शामिल हो गईं।

आरोप है कि तीनों ने मिलकर लकड़ी के बैट और ईंट से वीरेंद्र के सिर पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए आरोपियों ने खून के निशान साफ किए और इस्तेमाल किए गए कपड़े व हथियार नाले में फेंक दिए।

cg news: Raipur: परिजनों और पुलिस को गुमराह करने के लिए पत्नी और बेटियों ने इसे बाथरूम में गिरने से हुई दुर्घटना बताया था। इतना ही नहीं, आरोपी पत्नी ने इस आधार पर अनुकंपा नियुक्ति भी प्राप्त कर ली थी।

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए 44 वर्षीय पत्नी दीपा भारती गोस्वामी, 19 वर्षीय बेटी तनिया और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

cg news: Raipur: यह घटना पारिवारिक संबंधों में बढ़ते तनाव और छोटे विवादों के गंभीर परिणामों की एक चिंताजनक मिसाल के रूप में सामने आई है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *