mp news: सिंगरौली में पत्रकार की हिरासत पर विवाद, रिपोर्टिंग को लेकर उठा बड़ा सवाल, पत्रकारों का अनिश्चितकालीन धरना

Parivesh

mp news:Singrauli: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में पत्रकारिता की स्वतंत्रता को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। भाजपा नेत्री से जुड़ी खबर प्रकाशित करने के बाद एक पत्रकार को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का मामला अब तूल पकड़ चुका है। इस कार्रवाई के विरोध में संयुक्त पत्रकार संगठन ने जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, पत्रकार विकास दुबे ने पिछले कुछ महीनों में एक भाजपा नेत्री से जुड़े मामलों पर लगातार खबरें प्रकाशित की थीं, जिनमें कथित रूप से गंभीर आरोपों का जिक्र किया गया था। इन खबरों के सामने आने के बाद संबंधित पक्षों में नाराजगी देखी गई। इसी बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विकास दुबे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

संयुक्त पत्रकार संगठन के पदाधिकारियों ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा है कि पुलिस के पास गिरफ्तारी के समर्थन में कोई ठोस साक्ष्य नहीं है। उनका आरोप है कि यह कदम पत्रकारों की आवाज दबाने और स्वतंत्र पत्रकारिता पर दबाव बनाने की कोशिश है। संगठन ने पत्रकार की तत्काल रिहाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

MP News Mauganj: मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल, मौके से पिस्टल बरामद

mp news: Singrauli: वहीं, न्यायालय में पेशी के दौरान पुलिस ने विकास दुबे की एक दिन की रिमांड की मांग की, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है।

दूसरी ओर, संबंधित भाजपा नेत्री पूनम गुप्ता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि पत्रकार उनके साथ अभद्र व्यवहार करते थे और खबरों के माध्यम से ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में अभी तक कोई ठोस प्रमाण सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है।

फिलहाल मामला न्यायालय में विचाराधीन है और दोनों पक्ष अपने-अपने दावे प्रस्तुत कर रहे हैं। उधर, पत्रकार संगठन धरने पर डटे हुए हैं और इस मामले को पत्रकारिता की स्वतंत्रता से जोड़कर देख रहे हैं।

mp news: Singrauli: अब सभी की नजरें न्यायालय के फैसले और प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *