MP News : ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में चूहों का आतंक, मरीज और अटेंडर परेशान

ग्वालियर। ग्वालियर अंचल के सबसे बड़े अस्पताल जयारोग्य चिकित्सालय में चूहों के आतंक ने मरीजों और उनके अटेंडरों की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर 44 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के आईसीयू में चूहों को घूमते और मरीजों का सामान कुतरते देखा जा सकता है।

अस्पताल में चूहों की गतिविधियों के कारण मरीज और अटेंडर लगातार परेशान हैं। यह समस्या केवल कार्डियोलॉजी विभाग तक सीमित नहीं है, अन्य वार्डों में भी चूहों के आतंक का प्रभाव देखा जा रहा है। स्थानीय लोग और मरीज प्रबंधन की लापरवाही पर नाराजगी जता रहे हैं।

Read More : CG Crime : जमीन बंटवारे के विवाद में छोटे भाई ने ली बड़े भाई की जान, लकड़ी से सिर पर किया वार…

विशेषज्ञों के अनुसार, जयारोग्य अस्पताल में चूहों की तफरी से इसे “दिल के अस्पताल में चूहों के बिल” कहा जा सकता है। इससे पहले भी देश के अन्य अस्पतालों में इसी तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हाल ही में इंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहों के कुतरने के कारण दो नवजातों की मौत हो चुकी है। अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

MP में भारी बारिश का नया दौर शुरू, जानिए आपके जिले का हाल

Madhya Pradesh Weather Alert: मध्यप्रदेश मौसम अलर्ट के बीच...

Daily Horoscope: 7 जुलाई को किन राशियों का चमकेगी भाग्य? जानें व्यापार और नौकरी का हाल

Daily Horoscope: वैदिक ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 7 जुलाई 2026...

Related Articles

Popular Categories