Saturday, August 22, 2026
Home Chhattisgarh CG Crime : जमीन बंटवारे के विवाद में छोटे भाई ने ली...

CG Crime : जमीन बंटवारे के विवाद में छोटे भाई ने ली बड़े भाई की जान, लकड़ी से सिर पर किया वार…

Crime

CG Crime : सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बटईकेला में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब पीने के दौरान हुए जमीन बंटवारे के विवाद में छोटे भाई ने अपने सगे बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

READ MORE : Kolkata : पश्चिम बंगाल में बारिश का कहर: दार्जिलिंग में 14 की मौत, भूस्खलन से कई सड़कें बंद

CG Crime : शराब के नशे में शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, मृतक मुन्ना राम और उसका छोटा भाई ठाकुर राम (आरोपी) एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। जब दोनों नशे में धुत हो गए, तभी उनके बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में छोटे भाई ठाकुर राम ने पास रखी जलावन लकड़ी उठाई और बड़े भाई मुन्ना राम के सिर पर जोरदार हमला कर दिया।

इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार

गंभीर रूप से घायल मुन्ना राम को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

READ MORE : Death by Syrup : सिरप से मौत मामला : एमपी में ड्रग इंस्पेक्टर्स की टीम की बड़ी कार्रवाई, उज्जैन-जबलपुर समेत कई शहरों में छापेमारी

घटना की सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी ठाकुर राम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here