Thursday, October 1, 2026
Home National Kolkata Kolkata : पश्चिम बंगाल में बारिश का कहर: दार्जिलिंग में 14 की...

Kolkata : पश्चिम बंगाल में बारिश का कहर: दार्जिलिंग में 14 की मौत, भूस्खलन से कई सड़कें बंद

दार्जिलिंग। उत्तर बंगाल में रात भर हुई लगातार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। दार्जिलिंग जिले के मिरिक और सुखिया पोखरी में भूस्खलन की वजह से 14 लोगों की मौत हो गई है। प्रशासन के अनुसार राहत और बचाव अभियान जारी है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। लगातार बारिश के कारण दार्जिलिंग और सिक्किम के बीच सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया है।

दार्जिलिंग में बारिश का कहर, लैंडस्लाइड से 14 की मौत और कई लापता -  Darjeeling Bridge Collapse many Dead Injured Due to Heavy Rain landslide  road blocksभूस्खलन और जलभराव के चलते दार्जिलिंग के कई इलाके पूरी तरह से ठप हो गए हैं। चित्रे, सेल्फी दारा और अन्य स्थानों पर एनएच-10 बंद है, जबकि एनएच-717ए पर मलबा हटाने का काम जारी है। तीस्ता बाजार से कलिम्पोंग जाने वाला मार्ग नदी में बढ़े जलस्तर के कारण बंद है। दुधेय में एक पुल को भारी नुकसान पहुंचा है, जिसे सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है।

Read More : Death by Syrup : सिरप से मौत मामला : एमपी में ड्रग इंस्पेक्टर्स की टीम की बड़ी कार्रवाई, उज्जैन-जबलपुर समेत कई शहरों में छापेमारी

रोहिणी रोड और कुर्सेओंग में जलभराव से आम जनजीवन प्रभावित है। जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी और कूचबिहार में भी बारिश का असर देखने को मिला है। कई निचले इलाकों में पानी भर गया है, जबकि बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है।

North Bengal Landslide: पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन, कलिम्पोंग और दार्जिलिंग  में भारी तबाही, 2 की मौत, सैंकड़ों प्रभावित | North Bengal Landslide:  Landslide in hilly areas, heavy ...मौसम विभाग ने सिक्किम के सभी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

Read More : केजरीवाल का तीखा हमला : कांग्रेस-बीजेपी एक ही सड़े-गले सिस्टम का हिस्सा, सीएम के आशीर्वाद से चल रहा खनन…

भारी बारिश और भूस्खलन के कारण गोरखालैंड प्रादेशिक प्रशासन (GTA) ने दार्जिलिंग के टाइगर हिल, रॉक गार्डन जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया है। दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन सेवा भी सुरक्षा कारणों से स्थगित कर दी गई है। प्रशासन ने यात्रियों को सतर्क रहने और केवल वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here