CG News : कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान : जनता से जुड़ाव को बताया सबसे बड़ी ताकत

VIKASH KHALKHO

बालोद। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के दौरान बालोद में स्थानीय पत्रकारों ने विपक्ष की भूमिका पर तीखे सवाल उठाए। पत्रकारों ने मंच से पूछा कि बीजेपी सरकार के दौरान जब राज्य में बाढ़ और कृषि संकट जैसी गंभीर स्थितियां थीं, तब कांग्रेस कमजोर क्यों दिखी? इस सवाल ने मंच पर मौजूद नेताओं को कुछ देर के लिए असहज कर दिया।

स्थानीय नेता ने माना कि कुछ मुद्दों पर कांग्रेस उतनी आक्रामक नहीं दिखी, जितनी होनी चाहिए थी। वहीं, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की गई थी, लेकिन अब कांग्रेस जनता की समस्याओं पर और अधिक मुखर होकर काम करेगी।

Read More : Kolkata : पश्चिम बंगाल में बारिश का कहर: दार्जिलिंग में 14 की मौत, भूस्खलन से कई सड़कें बंद

कार्यक्रम में नियुक्त ऑब्जर्वर सुश्री हिना कांवरे ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से कांग्रेस को जनता के मुद्दों से फिर से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़ाव ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।

Read More : Death by Syrup : सिरप से मौत मामला : एमपी में ड्रग इंस्पेक्टर्स की टीम की बड़ी कार्रवाई, उज्जैन-जबलपुर समेत कई शहरों में छापेमारी

बालोद के कार्यकर्ताओं ने भी भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में कांग्रेस हर संकट में जनता के साथ मजबूती से खड़ी नजर आएगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *