Balrampur News : ससुराल आया व्यापारी लाश बनकर लौटा, नदी किनारे संदिग्ध हालात में मिला शव…

Balrampur News : बलरामपुर। जिले के चपोता नदी किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यापारी का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मध्यप्रदेश सिंगरौली निवासी के रूप में हुई है, जिसकी ससुराल बलरामपुर में है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो नदी किनारे पुल के पास से मृतक की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई, जिससे मामला और पेचीदा हो गया है।

Balrampur News : शव की हालत और आसपास मिले साक्ष्य हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि व्यापारी किसी काम से बलरामपुर आया था। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बलंगी चौकी पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वाड्रफनगर एसडीओपी राम अवतार धुरू स्वयं मौके पर पहुंचे और जांच की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही साफ हो पाएगी। इस सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में खौफ और चर्चाओं का माहौल बना दिया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में गूंजे जयकारे, प्रभात आरती में उमड़ी आस्था

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजस्थान के चूरू जिले में...

Mahakal Bhasma Aarti : उज्जैन में महाकाल की भव्य भस्म आरती, “हर-हर महादेव” से गूंजा मंदिर परिसर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

SECL_Mining: किसानों की आजीविका पर आँच: महान-3 कोल माइंस विस्तार के लिए आवंटित हुई जलाशय की 4 हेक्टेयर भूमि

SECL_Mining: अंबिकापुर/प्रतापपुर। सरगुजा संभाग के प्रतापपुर क्षेत्र के अंतर्गत...

Related Articles

Popular Categories