Sunday, May 17, 2026
31.3 C
Raipur

Bacheli News: एनएमडीसी डीएवी आईटीआई भांसी के 43 छात्रों का कैंपस में चयन

Bacheli News: फकरे आलम खान/बचेली – बैलाडीला : एनएमडीसी डीएवी प्रा.आईटीआई भांसी में दिनांक-29 जुलाई 2025, दिन-मंगलवार को शिवालिक इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एसइआईएल),भिलाई के द्वारा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया गया l इस कैंपस में एसइआईएल, भिलाई से जीतेन्द्र सिंह, एजीएम (एच आर ) एवं प्रशांत नारद , मेनेजर (मशीन शॉप) शामिल हुए l जिन्होंने कंपनी के बारे में तथा उसके क्रियाकलापों के बारे में विस्तार से बताया l

 

Bacheli News: कार्यक्रम में उपस्थित जोसी थॉमस,डीजीएम (एच आर) सीएसआर, एनएमडीसी लिमिटेड बचेली बीआईओएम काम्प्लेक्स ने सम्मिलित होने वाले सभी प्रतिभागियों को सफल होने की शुभकामनायें दी और संस्था को छात्रों की शिक्षा के साथ -साथ उनके रोजगार के लिए ध्यान देने तथा इस प्रकार के कैंपस इंटरव्यू का आयोजन कराने के लिए बधाई दी l संस्था के प्राचार्य कमलेश साहू ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया एवं सभी शिक्षकों एवं छात्रों को कैंपस इंटरव्यू के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बधाई दी l

 

Bacheli News: इस कैंपस ड्राइव में इंटरव्यू के परफॉरमेंस के आधार पर कुल 43 छात्र – छात्राओं का चयन शिवालिक इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड,भिलाई कंपनी के लिए किया गया है l इन छात्रों को कंपनी शुरुआत में 06 माह के ट्रेनिंग के उपरांत कंपनी पे रोल पर नियमित कर्मचारी के रूप में रखा जायेगा साथ ही कंपनी पीएफ, मेडिकल (ईएसआईसी) और इन्श्योरेन्स आदि की सुविधाएं भी मुहैया कराएगी एवं अन्य भत्ते भी प्रदान किये जायेंगे।

 

Bacheli News: एनएमडीसी लिमिटेड बचेली बीआईओएम काम्प्लेक्स के परियोजना प्रमुख श्री श्रीधर कोडाली ने सभी चयनित छात्र- छात्रों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना की l साथ ही इस प्लेसमेंट के आयोजन लिए संस्था को भी बधाई दी l भविष्य में भी संस्था में और भी इस तरह के प्लेसमेंट कैंप के आयोजन कराने की बात कही गई ताकि संस्था के छात्रों के लिए रोजगार के और अधिक अवसर उपलब्ध हों l

 

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories