Rashtriya Bajrang Dal Warning : हिंदू संगठनों का अल्टीमेटम: पाश्चात्य संस्कृति के नाम पर फूहड़ता की तो खैर नहीं, कार्यकर्ताओं ने कसी कमर

VIKASH KHALKHO

Rashtriya Bajrang Dal Warning : भोपाल (13 फरवरी 2026): राजधानी भोपाल में 14 फरवरी को लेकर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने कड़ा रुख अपनाया है। कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से ‘दंड पूजन’ (लाठी पूजन) किया और यह स्पष्ट कर दिया कि वेलेंटाइन डे के नाम पर किसी भी प्रकार की अश्लीलता या पाश्चात्य संस्कृति का प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

“बाबू-सोना” के लिए विशेष नारे

विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विवादित और आक्रामक नारेबाजी भी की। संगठन के लोग “यहाँ मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कौना-कौना” जैसे नारे लगाकर अपनी मंशा साफ कर रहे हैं। संगठनों का तर्क है कि वेलेंटाइन डे भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है और इसकी आड़ में सार्वजनिक स्थानों पर फूहड़ता फैलाई जाती है।

टोलियों में घूमेंगे कार्यकर्ता

राष्ट्रीय बजरंग दल ने योजना बनाई है कि 14 फरवरी के दिन कार्यकर्ताओं की अलग-अलग टोलियां शहर के प्रमुख पार्कों, मॉल, रेस्टोरेंट और पिकनिक स्पॉट्स पर तैनात रहेंगी। यदि कोई जोड़ा आपत्तिजनक स्थिति में मिलता है, तो संगठन ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

चेतावनी: गधे पर घुमाने और सिर मुड़ाने का ऐलान

हिंदू संगठनों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि कोई भी जोड़ा सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाते हुए पकड़ा गया, तो उसका सिर मुड़वा दिया जाएगा और उसे गधे पर बैठाकर पूरे क्षेत्र में घुमाया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि वे युवाओं को भारतीय संस्कृति और संस्कारों की ओर वापस लाना चाहते हैं।

पुलिस और प्रशासन अलर्ट

हिंदू संगठनों की इस चेतावनी के बाद शहर में तनाव की स्थिति न बने, इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। भोपाल के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा सकती है ताकि किसी भी व्यक्ति के साथ मारपीट या अभद्रता न हो।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *