Tuesday, May 26, 2026
34.6 C
Raipur

Sharab Ghotala : चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित, ED शराब-घोटाले में लगातार जांच में

Sharab Ghotala :  रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर शनिवार को कोई फैसला नहीं हो सका। रायपुर की ED स्पेशल कोर्ट ने अपना निर्णय सोमवार तक सुरक्षित रख लिया है। चैतन्य बघेल को 18 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया गया था और तब से वे रायपुर जेल में बंद हैं।

साथ ही, कोयला घोटाले से जुड़े मामले में EOW अधिकारियों पर फर्जी दस्तावेज बनाने और बयानों में छेड़छाड़ करने के आरोपों को लेकर रायपुर कोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में अब 4 नवंबर को अधिकारियों की ओर से लगाई गई आपत्ति पर सुनवाई होगी। कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन ने EOW पर झूठे सबूत तैयार करने का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की है।

चैतन्य बघेल को शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आरोपी बनाया है। आरोप है कि शराब घोटाले की रकम से चैतन्य को 16.70 करोड़ रुपए मिले, जिसे उन्होंने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में निवेश करके वाइट करने की कोशिश की। ED का दावा है कि चैतन्य बघेल ने ब्लैक मनी को वाइट करने के लिए फर्जी निवेश दिखाया और सिंडिकेट के साथ मिलकर लगभग 1000 करोड़ रुपए की हेराफेरी की।

Read More : MP News : रीवा: चाकघाट के बघेड़ी चौराहा के पास ज्वेलर्स के यहाँ लगभग 3 लाख रुपये की लूट

ED की जांच में सामने आया कि चैतन्य बघेल के “विट्ठल ग्रीन प्रोजेक्ट” (बघेल डेवलपर्स) में शराब घोटाले का पैसा निवेश किया गया। प्रोजेक्ट से जुड़े अकाउंटेंट के ठिकानों पर ED ने छापेमारी कर रिकॉर्ड जब्त किया। कंसल्टेंट राजेन्द्र जैन ने बताया कि प्रोजेक्ट में वास्तविक खर्च 13-15 करोड़ रुपए था, जबकि रिकॉर्ड में केवल 7.14 करोड़ दिखाए गए। जब्त डिजिटल डिवाइसेस से यह भी पता चला कि बघेल की कंपनी ने एक ठेकेदार को 4.2 करोड़ रुपए नकद भुगतान किया, जो रिकॉर्ड में दर्ज नहीं था।

ED ने यह भी पाया कि त्रिलोक सिंह ढिल्लो ने 19 फ्लैट खरीदने के लिए 5 करोड़ रुपए बघेल डेवलपर्स को ट्रांसफर किए। फ्लैट उनके कर्मचारियों के नाम पर खरीदे गए, लेकिन पेमेंट त्रिलोक ढिल्लो ने किया। यह पूरा ट्रांजेक्शन 19 अक्टूबर 2020 को एक ही दिन हुआ। ED का दावा है कि यह लेन-देन पहले से नियोजित था, ताकि ब्लैक मनी को छिपाकर चैतन्य तक पहुंचाया जा सके।

इसके अलावा, भिलाई के एक ज्वेलर्स ने चैतन्य बघेल को 5 करोड़ रुपए उधार दिए, जो बाद में बघेल की दो कंपनियों में लोन के रूप में ट्रांसफर हो गए। ज्वेलर्स ने बघेल की कंपनी से 6 प्लॉट खरीदे, जिसकी कीमत 80 लाख रुपए थी। ED के अनुसार, यह पैसा शराब घोटाले से आया और बैंक के माध्यम से ट्रांसफर करके कानूनी दिखाया गया।

Read More : CG BREAKING : छत्तीसगढ़ ST आयोग के नए अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी का हुआ ऐलान

ED ने बताया कि चैतन्य बघेल ने घोटाले के पैसे को पाने के लिए विभिन्न व्यक्तियों और कंपनियों का इस्तेमाल किया ताकि एजेंसियां ट्रैक न कर सकें। जैसे कि ढिल्लन सिटी मॉल में पैसा आया, फिर ढिल्लन ड्रिंक्स से कर्मचारियों को ट्रांसफर किया गया, और फिर वही पैसा बघेल डेवलपर्स के पास गया। ED के वकील सौरभ पाण्डेय ने कहा कि शराब घोटाले की जांच में कई सबूत मिले हैं, जिसमें स्पष्ट है कि चैतन्य बघेल ने पैसों की लेयरिंग की और लगभग 1000 करोड़ रुपए का लेन-देन किया।

ED के अनुसार, शराब घोटाले का पैसा अनवर ढेबर के जरिए दीपेंद्र चावड़ा, फिर केके श्रीवास्तव और कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के माध्यम से चैतन्य बघेल तक गया। जांच में मोबाइल चैट और रिकॉर्डिंग के जरिए भी यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी और अन्य लोगों के बीच कनेक्शन था।

Read More : MP News : रीवा: चाकघाट के बघेड़ी चौराहा के पास ज्वेलर्स के यहाँ लगभग 3 लाख रुपये की लूट

चैतन्य बघेल के खिलाफ ED की कार्रवाई में ब्लैक मनी वाइट करना, फर्जी निवेश दिखाना, कैश भुगतान छिपाना और सिंडिकेट के माध्यम से बड़ी रकम हेराफेरी के आरोप शामिल हैं। कोर्ट ने जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा है और अगले सोमवार को सुनवाई होगी।

इस पूरे मामले में रायपुर की ED स्पेशल कोर्ट की कार्रवाई और EOW के अधिकारियों के खिलाफ आरोपों ने राजनीतिक और कानूनी चर्चा को तेज कर दिया है। शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग केस में यह मामला राज्य की राजनीति और प्रशासनिक जांच दोनों के लिए अहम माना जा रहा है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories