Rumors of a Plane Crash: जशपुर में प्लेन क्रैश की अफवाह जंगल में आग के धुएं को समझा हादसा, पुलिस ने किया खंडन

Rumors of a Plane Crash: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार को एक वीडियो वायरल होने के बाद प्लेन क्रैश की आशंका जताई गई, लेकिन जांच में यह खबर अफवाह साबित हुई।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरा जंगल में सूखे पत्तों में लगी आग के कारण धुआं उठ रहा था, जिसे लोगों ने उड़ते विमान से जोड़कर गलतफहमी पैदा कर दी।

CG NEWS: ऑपरेशन आघात’ में बड़ी कामयाबी: रायगढ़ पुलिस ने 60 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर दबोचे, 20 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

Rumors of a Plane Crash: वायरल वीडियो में रतन पहाड़ी के पास घना धुआं उठता दिखाई दे रहा था, वहीं आसमान में एक विमान भी उड़ता नजर आया। दोनों दृश्यों को जोड़कर यह कयास लगाए गए कि विमान पहाड़ी से टकरा गया है।

Rumors of a Plane Crash: हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने स्थिति का जायजा लेने के बाद बताया कि जंगल में आग लगी हुई थी और उसी दौरान विमान वहां से गुजर रहा था। इसी वजह से लोगों ने भ्रमवश हादसे की आशंका जता दी।

Rumors of a Plane Crash: पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर ऐसी भ्रामक जानकारी साझा करने से बचें।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories