Dantewada News: दंतेवाड़ा में भाजपा से 300 युवाओं ने थामा दामन, प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा की मौजूदगी में हुआ सदस्यता कार्यक्रम

Dantewada News: फकरे आलम खान/दंतेवाड़ा – बचेली: दंतेवाड़ा: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा * की उपस्थिति में आज दंतेवाड़ा जिले की ग्राम पंचायत धुरली में भव्य सदस्यता एवं युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लगभग *300 युवाओं ने भाजपा का दामन थामा।

Dantewada News: कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुई। प्रदेश अध्यक्ष जी के मंच पर पहुंचते ही युवाओं में भारी उत्साह देखा गया। उन्होंने सभी नए सदस्यों को भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

Dantewada News: अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम छू रहा है। दंतेवाड़ा के युवा अब बदलाव के वाहक बन रहे हैं। आप सभी की ऊर्जा और समर्पण से संगठन और मजबूत होगा। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।”

Dantewada News: उन्होंने युवाओं से सीधे चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा एक परिवार है और हर कार्यकर्ता इस परिवार की रीढ़ है।

Dantewada News: कार्यक्रम में विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मूडामी,नविन विश्वकर्मा, अभिमन्यु सोनी, रामु नेताम,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम,ओजस्वी मंडावी, सत्यजीत चौहान,कुणाल ठाकुर,पियूष सिंह,लोकेश साहू,अनु ठेठवार,कीर्ति पाढि,विकास दुआ, वीरेश मिश्रा, भावना परघानिया, विनय राजू,कामों कुंजाम, निखिल नाग,राम प्रसाद मौर्य, सत्यम झा प्रदेश भाजपा एवं मोर्चा के समस्त जिला एवं मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों और जयकारों से माहौल गूंजता रहा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Jewelry Exhibition: राजधानी में तीन दिवसीय भव्य ज्वेलरी प्रदर्शनी का आगाज़

Jewelry Exhibition: रायपुर। "नागपुर वाले करण कोठारी ज्वेलर्स" एक...

Related Articles

Popular Categories