Janjgir News: सपने में दिखा खजाना, नींव खोदी तो निकलीं दुर्लभ मूर्तियां और ब्रिटिशकालीन सिक्का, जांजगीर में अनोखा मामला

Sanjay Sahu
Janjgir News

Janjgir News: जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र के परसाही बाना गांव में घर की नींव की खुदाई के दौरान प्राचीन दिखने वाली दुर्लभ मूर्तियां और ब्रिटिशकालीन सिक्का मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी मूर्तियों व सिक्के को जब्त कर लिया।

सपने के बाद बैगा से ली सलाह

बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले सम्मत कंवर को लगातार सपने आ रहे थे। इसके बाद उसने गांव के एक बैगा से संपर्क किया। बैगा की सलाह पर घर की नींव की जगह खुदाई कराई गई। खुदाई के दौरान जमीन के अंदर से कई मूर्तियां और एक पुराना सिक्का मिला।

खजाना मिलने के बाद हिस्सेदारी को लेकर विवाद

मूर्तियां और सिक्का मिलने के बाद सम्मत कंवर और बैगा के बीच हिस्सेदारी को लेकर विवाद शुरू हो गया। दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर सम्मत कंवर ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और खुदाई में मिली सभी सामग्री को अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने मूर्तियां और सिक्का किया जब्त

Janjgir News: अकलतरा पुलिस ने मौके से मिली मूर्तियों और सिक्के को जब्त कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी अकलतरा एसडीएम को भी दी है। अब जब्त सामग्री को जांच के लिए पुरातत्व विभाग को सौंपा जाएगा। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि मूर्तियां कितनी पुरानी हैं और उनका ऐतिहासिक महत्व क्या है।

Janjgir News: फिलहाल इस मामले को लेकर गांव में चर्चा का माहौल है। पुलिस और प्रशासन की जांच के बाद ही जमीन से मिली इन वस्तुओं की वास्तविक पहचान और कीमत के बारे में जानकारी सामने आएगी।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *