Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Airport : रायपुर एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई, 270 ग्राम...

Raipur Airport : रायपुर एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई, 270 ग्राम कोकीन के साथ नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार

Raipur Airport

Raipur Airport : रायपुर : रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। बुधवार को जांच के दौरान एक नाइजीरियन नागरिक को 270 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया।

Raipur Airport : प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी दिल्ली से इंडिगो फ्लाइट के जरिए रायपुर पहुंचा था। संदेह के आधार पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से कोकीन बरामद की गई। जब्त की गई ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

Raipur Airport : डीआरआई ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं, ताकि ड्रग्स तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here